फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal recovery from youth by trapping in honey trap

हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से की अवैध वसूली

Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from youth by trapping in honey trap
युवक के पिता ने युवती के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली की गई। इसके बाद भी आरोपी युवती ने मनमाफिक रकम न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के पिता ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला पुरानी चुंगी निवासी चांद उर्फ भूरू का कहना है कि उसका पुत्र शाहरुख तीन माह पूर्व चिलकाना स्थित एक जिम में जाता था। वहीं, एक युवती भी आती थी। उसने उसके पुत्र से दोस्ती कर ली। इसी बीच युवती उसके पुत्र से रुपये की मांग करने लगी। कई बार उसके पुत्र ने युवती को रुपये भी दिए। इसके बाद युवती की मांग बढ़ती गई। जिस पर उसके पुत्र ने रुपये देने में असमर्थता दिखाई। इसके बाद युवती ने 20 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर युवती ने उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली मंडी में झूठी तहरीर दे दी। इसके बाद समझौते की एवज रुपये की मांग की।
विज्ञापन

चांद का कहना है कि युवती का गिरोह लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली करता है। इसी गैंग के युवक के खिलाफ थाना कुतुबशेर और कोतवाली देहात में युवती के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार कहना है कि मामला हनी ट्रैप से जुड़ा है। मुस्कान नामक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed