फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal possession removed from two acres of land

दो एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटवाया

Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession removed from two acres of land
सहारनपुर। सरकारी भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराने अभियान के तहत तहसील सदर की टीम ने शनिवार को गांव तिपरपुर में तालाब एवं ग्राम सभा की दो एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में दे दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील सदर और थाना जनकपुरी की टीम ने ग्राम तिपरपुर में अवैध कब्जे हटवाए। एसडीएम सदर ने बताया कि जनता रोड़ स्थित ग्राम तिपरपुर में दो एकड़ भूमि ग्राम सभा की है। इस पर गांव के दो लोगों ने फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया था। वर्ष 1998 में तत्कालीन एसडीएम ने फर्जी एंट्री खारिज करके भूमि ग्रामसभा के नाम कर दी गई थी। इस पर अवैध कब्जाधारियों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद से इस आदेश के खिलाफ स्टे ले लिया। यह रिट 2011 में खारिज हो चुकी थी, लेकिन अवैध कब्जाधारियों का नाम अभिलेखों में नाम दर्ज रहा और मौके पर कब्जा भी। ग्रामवासियों की शिकायत पर मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर को इस मामले की जांच सौंपी थी। जांच के बाद एसडीएम सदर ने अवैध कब्जाधारियों का नाम खारिज करते हुए इस भूमि से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए। इस पर शनिवार को नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भूमि को अवैध कब्जामुक्त कराकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। इस दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी अभिषेक सिरोही, उप निरीक्षक बीनू सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी, लेखपाल प्रदीप गुप्ता, राकेश सैनी, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed