{"_id":"623e08ee94703421f7705a51","slug":"illegal-parking-is-becoming-a-problem-saharanpur-news-mrt5818273135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग बन रही मुसीबत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग बन रही मुसीबत, लोग परेशान
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के अधिकांश बाजारों में पार्किंग न होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम की ओर से कई जगहों पर पार्किंग नहीं बनाई गई। इस वजह सड़कों पर ही लोग वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
शहर के कोर्ट रोड पर बैंकों और प्रतिष्ठानों के बाहर ही वाहन पार्क किए जा रहे हैं। लोग सड़कों पर ही दुपहिया और चौपहिया वाहन लगाकर चले जाते हैं। इसी तरह बाजोरिया रोड पर सबसे ज्यादा चिकित्सकों के क्लीनिक और अस्पताल हैं। सड़क के बीच-बीच डिवाइडर वाले हिस्से को पार्किंग स्थल बना दिया गया है। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ भी बड़ी संख्या में वाहन पार्क किए जाते हैं, जिस कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है और मरीजों को भी दिक्कत उठानी पड़ती रही है। यही हाल, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, देहरादून रोड, प्रताप मार्केट, शहीदगंज, मोरगंज बाजार, दिल्ली रोड, चकराता मार्ग का है, जहां पार्किंग न होने की वजह से शहरवासी परेशानी झेल रही हैं।
जुबली पार्क में नहीं लगाते वाहन
नगर निगम ने श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट और नेहरू मार्केट के लिए जुबली पार्क में पार्किंग बनाई थी, लेकिन लोग यहां वाहन पार्क करने के बजाए बड़ी संख्या में सड़कों पर ही वाहन खड़ा करते हैं, जिससे यहां जाम की स्थिति बनती है। बाजार में आने-जाने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यहां बन सकती हैं पार्किंग
अंबाला रोड के लिए गांधी पार्क, घंटाघर से डाकघर तक के लिए जीपीओ रोड, कोर्ट रोड खलासी लाइन मार्ग की तरफ कोर्ट रोड पुल के बराबर में, बाजोरिया रोड के लिए जिला अस्पताल मार्ग पर पार्किंग बनाई जा सकती है।
होना चाहिए समाधान
कोर्ट रोड निवासी हरिओम प्रकाश अहलूवालिया व श्रीराम चौक के व्यापारी हरजीत सिंह नरूला का कहना है कि प्रत्येक मार्ग और बाजार में पार्किंग बननी चाहिए। ताकि सड़कों पर वाहन पार्क न और यातायात व्यवस्था भी सही रहे। नुमाइशकैंप निवासी सन्नी, दिल्ली रोड निवासी करण चावला और बेरीबाग निवासी प्रवीन छाबड़ा का कहना है कि सड़कों पर वाहन पार्क किए जाने बड़ी समस्या है। इस समस्या शहरवासी दो दशक से जूझ रहे हैं। नगर निगम को हर बाजार में पार्किंग बनाई चाहिए।
शहर में कई जगहों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत पार्किंग प्रस्तावित हैं, जिनको बनाया जाएगा। नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।------ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
सड़कों पर वाहन पार्क करने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई जा रही है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी।-------प्रेमचंद, एसपी सिटी ट्रैफिक