फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal occupation of 125 hectares of pasture land in the district

Saharanpur News: जिले की 125 हेक्टेयर चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा

Sun, 22 Jun 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of 125 hectares of pasture land in the district
सहारनपुर। जिले में चरागाह की कुल 354.942 हेक्टेयर भूमि है। इसमें से 125.141 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा है। जिसे मुक्त कराने के लिए समय-समय पर प्रशासन अभियान चलाता रहता है। सबसे अधिक भूमि पर कब्जा रामपुर मनिहारान तहसील में हैं, जबकि सबसे कम कब्जे वाली तहसील बेहट है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि से कब्जे हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कई बार अभियान चलाया गया है। पिछले दिनों शाहजहांपुर और और कांकरकुई में भूमि से कब्जे हटाए गए। सहारनपुर सदर तहसील में 59.311 हेक्टेयर भूमि चरागाह की है। इसमें से 7.608 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है। यह अस्थायी कब्जा है। प्रशासन ने अभियान चलाकर 0.513 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इसी तरह नकुड़ तहसील में 51.863 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है, जिसमें स्थायी कब्जा 0,392 हेक्टेयर पर है। 51.471 हेक्टेयर भूमि पर स्थायी कब्जाधारी काबिज है।
विज्ञापन

प्रशासन ने 84.817 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया है। तहसील देवबंद में 5.506 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा है। इनमें से 3.635 हेक्टेयर भूमि पर स्थायी कब्जा है, जिसमें पुरानी आबादी, रास्ते, नाले आदि का निर्माण हुआ है। बेहट तहसील में 4.687 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है। इनमें से 3.427 हेक्टेयर पर स्थायी कब्जा है। रामपुर मनिहारान तहसील में 56.906 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा है। इसमें से 2.112 हेक्टेयर जमीन पर स्थायी कब्जा व 56.661 हेक्टेयर भूमि पर अस्थायी कब्जा है। प्रशासन ने अभियान चलाकर 53.824 हेक्टेयर भूमि को इस माह कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार अभियान चलाकर चारागाह की भूमि को मुक्त कराया जा रहा है। जहां भी स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हैं उसे नियमानुसार हटाया जाएगा।
- संतोष बहादुर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed