{"_id":"61cf45279017161d574dbc19","slug":"iit-roorkee-will-do-technical-work-of-smart-city-plan-saharanpur-news-mrt5715411137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की करेगी स्मार्ट सिटी योजना के तकनीकी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी रुड़की करेगी स्मार्ट सिटी योजना के तकनीकी कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल) के तहत शहर में होने वाले तकनीकी कार्य आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ करेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों और आईआईटी रुड़की के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को अनुबंध भी हो गया है।
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की शुक्रवार को आईआईटी रुड़की के प्रो. एनपी पाधी और वरिष्ठ सलाहकार गुरप्रीत खुराना के साथ लंबी वार्ता चली, जिसमें आईसीसीसी के तहत होने वाले तकनीकी कार्यों पर चर्चा हुई। तमाम शर्तों के साथ आईआईटी रुड़की तकनीकी कार्यों को करने के लिए तैयार है। जिसके लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर और आईआईटी रुड़की के बीच एमओयू साइन किया गया है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सचिव शंकर ने बताया कि आईसीसीसी के तहत होने वाले तकनीकी कार्यों के लिए विशेषज्ञों की जरूरत थी। आईआईटी रुड़की से बेहतर विशेषज्ञ नहीं मिल सकते थे। ऐेसे में तमाम चर्चाओं और सवाल जवाबों के बीच एमओयू साइन किया गया है। आईआईटी रुड़की सर्विलांस सिस्टम, आईटी कंपोनेंट्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि पर काम करेगी।
-----
आईसीसीसी के तहत होने वाले तकनीकी कार्यों को करने के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर ने आईआईटी रुड़की के साथ अनुबंध किया है। इसके लिए शुक्रवार को लंबी बैठक चली, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रयास यही है कि आईसीसीसी के तहत संचालित होने वाले कार्य जल्द शुरू हों।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर एवं नगरायुक्त।