फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IIA holds talks with Tanzanian entrepreneurs

Saharanpur News: तंजानिया के उद्यमियों के साथ आईआईए की हुई वार्ता

Thu, 17 Oct 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
IIA holds talks with Tanzanian entrepreneurs
सहारनपुर। व्यापार पर चर्चा को लेकर तंजानिया के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सहारनपुर पहुंचा। जीपीओ रोड स्थित एक होटल सभागार में चली वार्ता में प्रतिनिधिमंडल की आईआईए पदाधिकारियों के साथ व्यापार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने इसके लिए मार्केटिंग सहायता और अनुसंधान नोएडा की संस्थापक रेखा शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के सहयोग से सहारनपुर के उद्यमियों को यह अवसर मिला है, कि तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा हो पा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने तंजानिया से आए प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आईआईए भारत में छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है। आईआईए इन उद्योगों को नेटवर्किंग, नीति वकालत और व्यावसायिक अवसरों तक पहुंचने के लिए मंच प्रदान करके उनके विकास और वृद्धि को बढ़ावा देता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि आईआईए ने अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के साथ साझेदारी को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि आईआईए नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों और व्यापार शिखर सम्मेलनों में भाग लेता है।

इस दौरान पांच उद्यमियों रामजी सुनेजा, सुधाकर अग्रवाल, शिवम गोयल, डा. विराम उपाध्याय और राघव धवन की तंजानिया प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापार करने की सहमति बनी। तंजानिया से आए प्रतिनिधिमंडल में मुजाहिद मुकादम, ट्वाहिरी मगूलो, हफ्सा बुरहान, जुमा मटोनो, बराका, डॉ. ग्लोरिया केसीमेता, लतीफा किगोड़ा, आगस्टिनो सैबुल, शोमा किबेड़े, हसन, विल्सन मालोशा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed