फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IG Railways reached Saharanpur, inspected the police station

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचे आईजी रेलवे, थाने का किया निरीक्षण

Fri, 08 Dec 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
IG Railways reached Saharanpur, inspected the police station
सहारनपुर जीआरपी थाने में मीटिंग लेते आईजी रेलवे एसके सिंह।
- आईजी ने अभिलेखागार में कागजों का किया मिलान
विज्ञापन

- सर्दी में पेट्रोलिंग बढ़ाने और निरंतर चेकिंग के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईजी रेलवे एसके सिंह ने सहारनपुर पहुंचकर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार, शस्त्रागार, अभिरक्षागृह को देखा। उन्होंने कहा कि सर्दी में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग निरंतर होती रहे। विवेचना में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें।
बृहस्पतिवार को आईजी रेलवे एसके सिंह सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कार्यालय को देखा। इसके बाद अभिलेखागार में कागजों का मिलान किया। शस्त्रागार, भंडार आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में पहुंच कर सुविधाएं देखी। निरीक्षण के बाद आईजी ने कार्यालय में जीआरपी सीओ, निरीक्षक और उप निरीक्षकों के साथ बैठक की और जीआरपी कर्मियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, ट्रेनों, प्लेटफार्म पर नियमित गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ट्रेनों में चलने वाला स्कॉर्ट अलर्ट रहे। यात्री को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहर खुरानी गिरोह पर नजर रखें। इस दौरान मुरादाबाद अनुभाग के एसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ श्वेता आशुतोष ओझा, निरीक्षक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed