फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you get land from Gram Sabha, then Parwan Chase Khelo India Scheme

ग्राम सभा से जमीन मिले, तो परवान चढ़े खेलो इंडिया योजना

Sat, 10 Aug 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
If you get land from Gram Sabha, then Parwan Chase Khelo India Scheme
sports
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए जनपद के 11 विकास खंड में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत खेल मैदान बनाए जाने हैं, लेकिन भूमि और बजट के अभाव में खेल मैदान नहीं बन पाए हैं। ग्राम सभाओं से जमीन दिलाने की मांग को लेकर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना जनपद में अटक गई है। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं दिए जाने का प्रावधान है। प्रैक्टिस के लिए उनको खेल मैदान उपलब्ध कराना भी योजना में शामिल है। जनपद विकास खंड सढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलिया खेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल नानौता देवबंद क्षेत्र में खेल मैदान के लिए छह से सात एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इनमें से नौ जगहों पर भूमि नहीं मिल पाई है, इस कारण खेल मैदान नहीं बन पा रहे हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम आने को मजबूर होना पड़ता है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग विभाग ने खेल मैदान के लिए ग्राम सभाओं से छह से सात एकड़ भूमि और बजट दिलाने की मांग को शासन को पत्र लिखा है, इसमें कहा कि भूमि न होने के कारण खेलों इंडिया योजना सफल नहीं हो पा रही है। इसलिए ग्राम सभाओं से भूमि उपलब्ध कराई जाए। ताकि देहात क्षेत्रों के खिलाड़ियों की परेशानी का समाधान हो सके।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने भी विभाग को लिखे हैं पत्र
सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के विकास भवन कार्यालय में देहात क्षेत्रों के खिलाड़ियों द्वारा मैदान उपलब्ध कराने की मांग पत्र लिखकर समय-समय पर की जाती रही है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि विभाग खिलाड़ियों की परेशानी को समझता है। कार्यालय में आकर खिलाड़ियों ने खेल मैदान बनाने की मांग की, लेकिन विभाग के पास मैदान बनाने को जगह नहीं है और ग्राम सभाओं से भी भूमि नहीं मिल पा रही है। योजना के अनुुसार एक खेल मैदान बनाने को कम से छह से सात एकड़ भूमि के होने का प्रावधान है। इससे कम भूमि पर खेल मैदान नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जगह बनने हैं स्टेडियम, नहीं जारी हुआ बजट
सहारनपुर। ब्लॉक नकुड़ के गांव अध्याना में खेलो इंडिया योजना के तहत विभाग को सात एकड़ भूमि तो मिल चुकी है, लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद स्टेडियम बनाने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। इसी तरह देवबंद ब्लॉक के गांव भायला में स्टेडियम बनाए जाना प्रस्तावित हैं, लेकिन न ही विभाग को भूमि मिल पाई और न ही जगह।

केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत जनपद के सभी विकास खंड में खेल मैदान बनाए जाने हैं। इसको लेकर शासन को पत्र भी लिखा है, लेकिन भूमि और बजट न मिलने के कारण योजना अटकी है। यह मैदान बन जाएं तो ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा और विभाग की ओर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं कराने में भी आसानी हो जाएगी।
ब्रजपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed