फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you do not have fastag after today, you will have to pay double tax

आज के बाद फास्टैग ना होने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
If you do not have fastag after today, you will have to pay double tax
सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में वार्ता करते संघर्ष समिति सदस्य तथा टोल अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश पर आज (15 फरवरी) के उपरांत टोल प्लाजा पर समस्त वाहनों पर फास्टैग की अनिवार्यता का नियम लागू हो जाएगा। इसके बाद फास्टैग नहीं होने पर वाहन चालक को दोगुना टैक्स अदा करना होगा। इसके चलते दिनभर अंबाला- सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरसावा क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने के लिए वाहनों की भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को सरसावा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर ग्राम सुआंखेड़ी के समीप स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने वाले वाहनों का जमावड़ा रहा। इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रदीप पाठक ने बताया कि अभी तक आदेश में कोई बदलाव नहीं आया है तथा सड़क परिवहन मंत्रालय से प्राप्त आदेशों के अनुसार 15 फरवरी से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई वाहन स्वामी कैश लाइन में आता है तो उससे दोगुना टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

फास्टैग की अनिवार्यता का विरोध, धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सरसावा। टोल प्लाजा पर फास्टैग की अनिवार्यता को लेकर स्थानीय वाहन चालकों ने टोल वसूली प्रक्रिया पर कड़ा रोष जताते हुए विरोध किया है। संयुक्त संघर्ष समिति तथा टोल प्रबंधक के बीच काफी जद्दोजहद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सहकारी चीनी मिल अतिथि गृह के सभागार में संयुक्त संघर्ष समिति तथा टोल प्लाजा अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। 15 फरवरी से टोल प्लाजा पर फास्टैग की अनिवार्यता का विरोध जताया। वार्ता में शामिल सपा नेता जगपाल दास तथा ओमप्रकाश सिंह सांपला ने कहा कि स्थानीय वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर मुक्त आवागमन होना चाहिए। आखिर जिन लोगों से जमीन लेकर हाईवे का निर्माण हुआ है, वे टोल क्यों दें। कमलजीत प्रधान तथा भीम सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद चौधरी ने कहा कि टोल प्लाजा नगर क्षेत्र से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है, इसके आसपास दर्जनों गांव की सीमा है। ऐसे में गांववासी सरसावा तक आने जाने के लिए टोल क्यों दें। गुड्डू चौधरी, शक्ति सिंह, भीम सिंह, चौधरी बबलू, अमित कोहली, राकेश चौधरी आदि ने वाहनों के साथ डंपरो तथा स्थानीय ट्रकों को भी टोल से मुक्त रखने की मांग की। संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़े शब्दों में टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रदीप पाठक को चेताया कि यदि टोल कंपनी ने हठधर्मी करते हुए टोल वसूला तो कड़ा प्रतिवाद करते हुए टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल को फ्री कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी टोल कंपनी की होगी। इस पर टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रदीप पाठक ने कहा कि वह टोल कंपनी तथा सरकार के आदेश से बंधे हुए हैं।

सरसावा टोल पर लगी वाहनों की कतार

सरसावा टोल पर लगी वाहनों की कतार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed