फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you do not expedite the work, then get the FIR done along with the fine - Municipal Commissioner

कार्य में तेजी नहीं लाए तो जुर्माने के साथ ही एफआईआर भी कराएं - नगरायुक्त

Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
If you do not expedite the work, then get the FIR done along with the fine - Municipal Commissioner
गुरूतेग बहादूर स्कूल पौधारोपण करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बेहट रोड पर तैयार किए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गति बेहद धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को हर दस दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। कार्य में तेजी नहीं आने की स्थिति में संस्था पर जुर्माना लगाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचीं नगरायुक्त को अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना पर 22,35,57,000 रुपया खर्च होना है। पहली किस्त में शासन से 12 करोड़ रुपये जारी किए थे। इनमें से दो किस्तों में 11,17,78,000 रुपये का भुगतान कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को किया जा चुका है। नगरायुक्त ने प्लांट पर मौजूद कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अनिल कुमार से पूछा कि किए गए भुगतान से कौन से कार्य कराए गए हैं और उनकी डीपीआर में क्या-क्या है। अनिल कुमार ने बताया कि तीन ओपन फ्लोर तथा एक कवर्ड फ्लोर बनाया गया है। गेट के निकट एक रिसीविंग ट्रोलर होगा जहां से कूड़ा पास ही बने ओपन फ्लोर पर ले जाकर 17 भागों में उसका पृथक्करण किया जाएगा। ट्रोलर का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। बताया कि कवर्ड कम्पोस्ट पैड के अलावा मशीन पैड और क्यूरिंग पैड भी बनाए जाएंगे। नगरायुक्त ने कार्य के लिए कम से कम 50 आदमी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि काम में तेजी लाएं, क्योंकि यह निगम के साथ ही शासन की भी प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव पर भी नाराजगी जताई।अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दानिश नकवी, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पॉलिथीन और अतिक्त्रस्मण के खिलाफ चला अभियान
सहारनपुर। नगर निगम ने शनिवार को गंगोह रोड पर अतिक्त्रस्मण और सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में गंगोह रोड व मानकमऊ में अतिक्त्रस्मण करने वाले दुकानदारों व वेंडरो और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की गई। मानकमऊ बस स्टैंड पर अवैध रूप से बनी दुकानें और वेंडरों द्वारा किए गए अतिक्त्रस्मण को जेसीबी के मदद से हटवाया गया। गंगोह रोड पर पर दो दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के हेमराज सिंह, शिव कुमार, पवन व नवाबुद्दीन तथा मुनीष कुमार, नाथीराम और सुमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed