{"_id":"633b2a3831170929915a6f8e","slug":"if-you-ask-for-money-i-will-get-you-killed-from-bsf-saharanpur-news-mrt6079530172","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नौकरी के नाम पर ठगी, रुपये वापस मांगने पर BSF जवान से मरवाने की धमकी, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नौकरी के नाम पर ठगी, रुपये वापस मांगने पर BSF जवान से मरवाने की धमकी, ये है पूरा मामला
Tue, 04 Oct 2022 07:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 07:52 PM IST
सार
नौकरी के नाम पर ठगी कर ली गई। वहीं रुपये वापस मांगने पर बीएसएफ जवान से मरवाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
धमकी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने पैसे वापस मांगे तो उसे बीएसएफ जवान से मरवाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव थापुल इस्माइलपुर निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति से शादी में उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी का घर भी आना-जाना हो गया। आरोपी ने उसके पिता से कहा कि वह डेढ़ लाख रुपये दे देंगे तो प्रशांत की नौकरी लगवा देगा। कुछ समय पूर्व आरोपी को 70 हजार रुपये दिए। इसके अलावा 30 हजार रुपये ओर दिए गए। जब आरोपी से नौकरी लगवाने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया और पैसा देने से भी इंकार कर दिया। आरोपी ने कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो वह उसे बीएसएफ के जवान से मरवा देगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन
प्रशांत का आरोप है कि रविवार को वह आरोपी के घर गया तो उसके भाई व पिता ने भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के पिता ने कहा कि उसका एक बेटा बीएसएफ में जवान है। दोबारा पैसे मांगने आया तो उसे मरवा देंगे। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही