फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you are isolated, do not panic, attack Corona

होम आइसोलेट हैं तो घबराएं नहीं, करें कोरोना पर वार

Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
If you are isolated, do not panic, attack Corona
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, जो लोग पॉजिटिव आए हैं और होम आइसोलेट हैं, उनके लिए तीन योग क्रियाएं फायदेमंद साबित होंगी। इसके लिए कुछ नियम भी अपनाने होंगे, जिनसे फेफड़ों के साथ पूरा शरीर मजबूत होगा और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ेगी। इनके जरिए आठ से दस दिन में व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। इसके अलावा सामान्य व्यक्ति भी बचाव के लिए प्रतिदिन इन नियमों को अपनाए तो स्वस्थ रहेगा। इसी को लेकर योगाचार्य योगी गुलशन कुमार, जिला अस्पताल से डा. कर्मवीर से बातचीत के आधार पर अमर उजाला की रिपोर्ट।
विज्ञापन

यह योग क्रियाएं पहुंचाएंगी फायदा
ताड़ासन: दोनों हाथ ऊपर करते हुए लंबी सांस लें और फिर हाथ नीचे करते हुए धीरे-धीरे सांस को छोड़ दें। प्रतिदिन 25 से 30 बार सुबह और शाम के समय ऐसा करें। इससे फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन

भुजंगासन:- दोनों हाथ कंधों के नीच रखकर पेट के बल उल्टा लेट जाएं। सिर और छाती को सांस लेेते हुए ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड सांस रोकें और फिर छोड़ दें। इससे निष्क्रय फेफड़े भी काम करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राणायाम और मेडिटेशन: पहले एक नाक की छिद्र से सांस ले और दूसरे से छोड़ दें। इसके बाद दोनों छिद्रों से सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ दें। रोजाना 15 से 20 मिनट ऐसा करने से फेफड़े मजबूत होंगे। इसके अलावा मेडिटेशन करने से सकारात्मक उर्जा आएगी, जिससे मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ होगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान
- कमरे का दरवाजा बंद रखें, लेकिन कमरे में खिड़की और रोशनदान जरूर होना चाहिए।
- खाने-पीने के सामान देने का कार्य परिवार के युवा सदस्य से कराएं।
- इस्तेमाल किए मास्क को सैनिटाइज कर पॉलिथीन में बंद रखकर ही डिस्पोजल करें। कहीं खुले में न डालें।
- दिन में तीन से चार बार गर्म पानी की भाप लें। ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन का लेवल कम से तीन से चार बार चेक करें। ऑक्सीजन सिलिंडर कमरे में जरूर रखें।
- थर्मामीटर से शरीर का तापमान नापते रहें। चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा का सेवन करें।
- विटामिन सी और जिंक वाली पदार्थ जैसे नींबू पानी, संतरे, अंडे, केले और नारियल पानी लेते रहें। हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। कीवी का फल खाएं। इसके अलावा मखाने, बादाम, काजू, पिस्ता भी खाएं।
- कमरे के अंदर 20 से 25 मिनट जरूर टहलें। गर्म पानी और चाय का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed