{"_id":"63cc225f991dd7749651c527","slug":"if-the-website-did-not-open-the-students-reached-the-university-to-express-their-displeasure-saharanpur-news-c-14-1-87835-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं खुली वेबसाइट तो नाराजगी जताने विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं खुली वेबसाइट तो नाराजगी जताने विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र
Sat, 21 Jan 2023 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
मॉ शाकंभरी विश्व विद्यालय पहुंचे छात्र
सहारनपुर। बैंक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट नहीं खुलने तथा विलंब शुल्क लगाने से नाराज बीएससी (कृषि) के करीब 70 विद्यार्थी नाराजगी जताने के लिए शनिवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए विलंब शुल्क माफ कराने की मांग की। इसके बावजूद विश्वविद्यालय विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों के मौके पर ही फॉर्म भरवाए।
विश्वविद्यालय पहुंचे अतुल कुमार, शिवांग गुप्ता, प्रभात कुमार आदि छात्रों ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के बीएससी कृषि तीसरे सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि उनको बैक परीक्षा के लिए आवेदन करना था। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने के लिए 14 जनवरी 2023 को वेबसाइट खोलने की बात कही थी, लेकिन वेबसाइट नहीं खुली, जिसके कारण वह फॉर्म नहीं भर सके। उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज से की, तो कॉलेज प्रशासन ने कहा कि वह विश्वविद्यालय से बात करेंगे। फिर 16 जनवरी को वेबसाइट पुन: खोल दी गई, लेकिन गणित का विकल्प नहीं खुल रहा था। इसकी भी शिकायत कॉलेज से की गई। इसके बाद 18 जनवरी को फिर से वेबसाइट खुली, लेकिन दो घंटे बाद ही बंद हो गई। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने 18 जनवरी के बाद 300 रुपये विलंब शुल्क लगाने की बात कही थी, लेकिन जब वेबसाइट ही नहीं खुली तो विलंब शुल्क किस लिए लगाया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि 21 जनवरी को जब वह शिकायत लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे तो विलंब शुल्क 500 रुपये बताया गया। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने मौके पर ही वेबसाइट खुलवाकर उनके फॉर्म भरवाए हैं और प्रत्येक छात्र से 500 रुपये विलंब शुल्क लिया गया है। विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों में आशी गंगवार, अंकित कुमार, वंशराज, आकाश, रानी पटेल, सचिन पाल, सचिन कुमार, विपिन, सोमपाल, विनय, अरुण, विवेक आदि शामिल रहे।