{"_id":"5706af654f1c1b5c28c81186","slug":"if-the-fire-had-stopped-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर मेें शराब पीने से रोकने पर बृहस्पतिवार की रात खानआलमपुरा की मंदिर वाली गली में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब पीने के दौरान पत्नी के रोकने उसने खुद को आग ली। खानआलमपुरा के मंदिर वाली गली में जहीर अहमद उर्फ पप्पू रहता है।
बृहस्पतिवार की रात वह घर पर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात पर उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। बात ज्यादा बढ़ गई तो उसने खुद को आग ली। जब तक लोग समझ पाते जब तक वह झुलस गया था।
विज्ञापन
आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उसकी आग बुझाई। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी के शराब पीने से रोकने पर उसने यह कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि किसी बात पर कहासुनी हुई थी और उसने केरोसिन उड़ेल कर आग लगाई है।
परिजनों ने शराब पीने और रोकने की घटना से इनकार किया है। उधर, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसने शराब को ही उड़ेल कर आग लगाई। एसओ जनकपुरी का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पूछताछ की जा रही हैं। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।