{"_id":"617301ce622e7042aa4744cb","slug":"if-the-arrears-are-paid-the-condition-of-the-farmers-and-the-market-will-improve-saharanpur-news-mrt5618355112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान हो तो सुधरेगी किसानों और बाजार की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान हो तो सुधरेगी किसानों और बाजार की हालत
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा का नवनियुक्त प्रदेश सचिव चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने किसानों को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने तीनों नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से घोषित गन्ना मूल्य को नाकाफी करार दिया।
प्रदेश सचिव बनने के बाद लखनऊ से शुक्रवार को सहारनपुर आने पर चौधरी बख्तावर सिंह का रेलवे स्टेशन और फिर अहमदबाग में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र के लिए कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य होना चाहिए था। कृषि प्रधान देश में कृषक संपन्न होगा तो उद्योग और सर्विस सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर न सिर्फ गन्ने का रेट बढ़ाया जाएगा, बल्कि खेती में आने वाली लागत को कम करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग, सपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास गुर्जर, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, सुदेश गुर्जर आदि ने भी विचार रखे। संचालन फैसल सलमानी ने किया। इस दौरान भूषणदत्त चौहान, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, नवाब गुर्जर, रमेश पंवार, नेम सिंह, मांगेराम, रणवीर सिंह, कुशलपाल, नाथीराम, बाबूराम, कंवरपाल अहमदपुर, कार्तिक आदि मौजूद रहे।