{"_id":"5fd8feae8ebc3e410e78c7d0","slug":"if-sewer-problem-does-not-go-away-i-will-sit-on-dharna-mayor-saharanpur-news-mrt5157660113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर समस्या दूर न हुई तो धरने पर बैठूंगा : महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर समस्या दूर न हुई तो धरने पर बैठूंगा : महापौर
विज्ञापन
चार साहिबजादों के नाम पर चौक बनने के प्रस्ताव पास होने पर नगरायुक्त और महापौर को मिठाई खिलाते पार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर में सीवर की सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षदों ने कार्यकारिणी समिति की बैठक में जमकर हंगामा किया। सीवर समस्या को लेकर महापौर भी पार्षदों के साथ खड़े हो गए। साथ ही महापौर ने नगरायुक्त को चेतावनी दी कि अगर संबंधित सीवर कंपनी का ठेका निरस्त नहीं हुआ तो वह भी पार्षदों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को महापौर कार्यालय में हुई। सबसे पहले पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, अभिषेेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, गुलशेर आदि ने कमेले में पशुओं के अवैध कटान का मामला उठाते हुए कमेले को शहर से बाहर ले जाने का प्रस्ताव रखा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि कमेले में कटान की निगरानी नौ विभागों द्वारा की जाती है। महापौर संजीव वालिया ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सभी नौ विभागों की निगरानी करने के निर्देश दिए। महानगर मेें सीवर व्यवस्था पर पार्षदों ने रोष व्यक्त किया। पार्षद अशोक राजपूत ने कार्यकारणी के समक्ष वार्ड 29 सहित पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था पर उंगली उठाई।
उन्होंने पत्र देकर सीवरेज का काम करने वाली कंपनी का ठेका निरस्त करने और कंपनी का भुगतान रोकने की मांग की। पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, नरेश रावत व मानसिंह जैन ने इसका समर्थन किया। महापौर ने नगरायुक्त को कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखने और ठेका दस जनवरी तक निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर निर्देश का अनुपालन नहीं हुआ तो वह 80 पार्षदों के साथ निगम परिसर में धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
पार्षद आशुतोष सहगल ने एक मोबाइल कंपनी द्वारा सड़क पर जगह-जगह पोल लगाने का मामला उठाया। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार से खंभे उखाड़ने का काम शुरू होगा। आशुतोष सहगल ने बजट पर भी सवाल उठाए। लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा ने बजट पर अपना पक्ष रखा। मानसिंह जैन, चंद्रजीतसिंह निक्कू ने गोशाला का विस्तार करने की मांग की। बंदर और कुत्तों की बढ़ती संख्या पर सवाल उठे।
महापौर और नगरायुक्त ने एक कांजी हाउस के निर्माण के लिए निगम की भूमि तलाशने का आदेश संपत्ति अधिकारी को दिया। अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने शहर के सभी सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की मांग की। शहर के श्मशान घाटों को इलेक्ट्रिक करने पर भी सहमति बनी। बैठक में नरेश रावत, शहजाद, कुशलपाल, गौरव चौधरी, अंजना शर्मा, चौधरी शहजाद आदि हुए।
साहिबजादों के नाम पर बनेगा चौक
- कार्यकारिणी समिति की बैठक में बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू ने अंबाला रोड स्थित दर्पण टाकिज के सामने चौक का नाम चार साहिबजादों के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति से मान लिया गया। इस पर निक्कू ने महापौर और नगरायुक्त को मिठाई खिलाई। चौक पर चारों साहिबजादों की मूर्ति लगने के साथ ही उसका सुंदरीकरण होगा।