फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If Saharanpur develops then the state will develop: Chief Minister

सहारनपुर का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा : मुख्यमंत्री

Fri, 29 Mar 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
If Saharanpur develops then the state will develop: Chief Minister
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मिनट के संबोधन में लोगों को लोकतंत्र में वोट की कीमत समझा गए। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने व्यापारी, उद्यमी, डॉक्टर, शिक्षक और खिलाड़ियों को साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर का विकास होगा तो प्रदेश का विकास अपने आप हो जाएगा। हमारी सरकार काष्ठकला के कारीगरों को प्लेटफार्म देने का काम कर रही है। इसलिए यहां की काष्ठकला दुनिया में छाई हुई है। उद्योग भी आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव हो जाएगा। तब तक तापमान भी कुछ बढ़ जाएगा। उसकी परवाह नहीं करनी।आपका काम अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना है। खुद वोट करें और दूसरों को प्रेरित करें। अगर मतदान का प्रतिशत बढ़ता है तो भाजपा प्रत्याशी की जीत का प्रतिशत भी बढ़ेगा। 2019 में मतदान का प्रतिशत बढ़ा होता तो कोई भाजपा प्रत्याशी को नहीं हरा पाता। इस बार भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल को जीताकर 2019 की हार का बदला लेने का अवसर है। इसलिए मैं आह्वान करने आया हूं। आपके वोट की कीमत है। आपका एक वोट कैसे प्रभावित करता है। गलत हाथों में वोट जाता है तो सहारनपुर में रंगदारी शुरू हो जाती है, मोदी के साथ गया है तो काष्ठकला पुनर्जीवित होकर देश-दुनिया में छा गई। वोटर कोई भी हो, पहचान सहारनपुर की होगी। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, महापौर डॉ. अजय कुमार, सहारनपुर लोकसभा सीट के प्रभारी नवाब सिंह नगर, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, महानगर प्रभारी वाईपी सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाॅक्टर पर कार्रवाई की मांग, हंगामा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान जनमंच की दूसरी मंजिल पर एक महिला पहुंच गई। जो जोर-जोर से चिल्लाते हुए मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करने लगी। पुलिस महिला को बाहर ले गई। तभी एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और नगर विधायक राजीव गुंबर महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। महिला ने बताया कि वह सरसावा की रहने वाली है और चिलकाना में एक चिकित्सक के यहां नौकरी करती थी। चिकित्सक ने उसका कई माह का वेतन नहीं दिया और उसके साथ अभद्रता की। महिला ने चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी सिटी को तहरीर दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed