{"_id":"6243487a3dc8753ab2639a8b","slug":"if-roadways-bus-stand-is-not-made-then-there-will-be-agitation-saharanpur-news-mrt5822539125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टैंड नहीं बना तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टैंड नहीं बना तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा अंबाला रोड से रोडवेज बस अड्डा हटाए जाने से जहां यात्री परेशान है, वहीं रोडवेज के चालक, परिचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब रोडवेज कर्मचारी भी आंदोलन की राह पर है। मंगलवार को यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही 13 अप्रैल तक रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था न होने पर धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। यह भी कहा कि ऐसा न होने पर रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम को भी बाध्य हो जाएंगे।
रोडवेज इंपलाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार, शाखा मंत्री उमेश कुमार के अलावा शिव कुमार, गोविंद शर्मा, कपिल, पंकज कुमार, जगमोहन, विशंबर तिवारी आदि ने एआरएम से मिल कर ज्ञापन दिया। अवगत कराया कि अंबाला रोड बस स्टैंड से प्रतिदिन अंबाला, चंडीगढ़, देवबंद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नकुड़, गंगोह, शामली आदि मार्गों पर करीब 500 बसों का संचालन होता है। नगर निगम ने गत 16 फरवरी को अचानक बस स्टेशन को बंद कर दिया। ऐेसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। बिना बस स्टैंड के बसों का संचालन करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा चालान काटा जा रहा है, जिसको चालक और परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि उसी बस स्टैंड के बाहर से सड़क पर देवबंद, मुजफ्फरनगर की कुछ प्राइवेट बसें बिना परमिट के चल रही है, जिससे परिवहन निगम को भी राजस्व की हानि हो रही है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि 13 अप्रैल तक रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं हुई तो कर्मचारी धरना, प्रदर्शन करेंगे।