फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If people do not agree then officers will come on the streets

लोग नहीं माने तो फिर सड़कों पर उतरे अफसर

Thu, 16 Jul 2020 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
If people do not agree then officers will come on the streets
नेहरू मार्केट में सड़को पर अतिक्रमण कर रहे वाहनो को हटवाते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 600 के करीब पहुंचने वाला है। इसके बावजूद शहर के लोग और व्यापारी न तो सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क और अन्य सावधानियों के प्रति संजीदा हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा को फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने कई बाजारों में पहुंचकर मास्क न पहनने, सड़कों पर भीड़ बढ़ाने और सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों के चालान कटवाए। इन अधिकारियों ने व्यापारियों से लेकर अन्य लोगों को खुली चेतावनी दी कि यदि लॉकडाउन के दौरान जरूरी नियमों का अनुपालन यदि नहीं किया गया तो वे खुद ही बाजारों में आकर लगातार कार्रवाई करवाएंगे। डीएम और एसएसपी ने संबंधित थानों और चौकियों के प्रभारियों को भी नियमित रूप से निगरानी कर व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने शहर के घंटाघर चौक, कोर्ट रोड, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, मोरगंज, खुमरान पुल, पुरानी चुंगी, नवाबगंज, रेलवे रोड सहित अन्य बाजारों में पैदल ही भ्रमण किया। इस दौरान दुकानों के बाहर बाइक, कार और अन्य वाहन मिलने पर उनके चालान करवाए। इसके अलावा जाम लगाने, सोशल डिस्टेंस का अनुपालन न करने और मॉस्क न लगाने पर भी तत्काल चालान काटकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोरोना बताकर नहीं आएगा, अब तो सुधर जाओ
सहारनपुर। बाजारों में भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि जिन बाजारों में बुधवार को ही पहुंचकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी, उनकी ओर से ही फिर से लापरवाही बरती गई। अफसरों ने कहा कि कोरोना बताकर नहीं आएगा, वह जरा सी चूक पर किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए लॉकडाउन का पालन करें और अनमोल जिंदगी बचाएं। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सबको सहयोग करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed