{"_id":"627560eba197c7216454621f","slug":"if-a-fire-breaks-out-here-there-will-be-huge-destruction-saharanpur-news-mrt587478846","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां लग गई आग मच जाएगी भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां लग गई आग मच जाएगी भारी तबाही
विज्ञापन
नक्खासा बाजार में छोटी गलिया और अतिक्रमण नही जा सकती फायर ब्रिगेड
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। जरा सी चिंगारी से आग भड़क रही है। महानगर में ऐसे कई बाजार और पुराने शहर के इलाके हैं, जहां जगह-जगह खतरा है। यहां दमकल विभाग का पहुंचना भी मुश्किल है। यहां तक की लोगों और व्यापारियों ने आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए हैं। इन इलाकों में जरा सी चिंगारी तबाही मचा सकती है। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हैं। महानगर में अमर उजाला ने कई बाजारों और गलियों की स्थिति देखी तो कई जगह खतरे नजर आए।
दोपहर 12:00 बजे
रायवाला मार्केट में रहती है भीड़
शहर का रायवाला कपड़ा मार्केट अति व्यस्त इलाका है। यहां पूरे दिन भीड़ रहती है। इस बाजार में पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा से भी लोग कपड़ा खरीदने आते हैं। बाजार तंग गलियों में है। स्थिति यह है कि ई-रिक्शा निकलने पर जाम लग जाता है। ऐसे में दमकल विभाग मौके पर पहुंचना बेहद मुश्किल है। व्यापारियों ने भी यहां से बचाव को अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए हैं, जो फायर हाइड्रेंट लगे थे, वो जमीन में दब गए। ऐसे में यदि आग लगी तो बड़ी तबाही मचा सकती है।
12:30 बजे
सराफा बाजार में भी खतरा
सराफा बाजार की गलियां भी बेहद तंग हैं। यहां पर भी ग्राहकों की भीड़ रहती। यहां जाम की स्थिति रहती है। इस बाजार के आसपास रिहायशी इलाका भी है। जगह-जगह बिजली के खंभे लगे हैं। अगर यहां आग लग जाए तो दमकल विभाग को जानमाल बचाने में बेहद कठिनाई होगी। क्योंकि, गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी और पाइप जोड़कर ही काम चलाना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में ही काफी समय नष्ट हो जाएगा। कारोबारियों ने आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
दोपहर 1:00 बजे
नखासा बाजार भी संवेदनशील
नखासा बाजार में पूरे दिन भीड़ रहती है। यहां भी फायर ब्रिगेड का पहुंचना बेहद मुश्किल है। बाजार में एक बड़ा ट्रांसफार्मर रखा है, जिसमें एक बार आग भी लग चुकी है। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली के तार हैं। इस बाजार के आसपास भी रिहायशी इलाका है और पूरे दिन लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन आग से बचाव के इंतजाम कहीं पर भी नजर नहीं आए। कई जगहों पर बिजली के पोल से गलियों में जगह-जगह खतरा दिखाई दिया।
दोपहर 1:30 बजे
होजरी मार्केट में भी रहती है भीड़
सहारनपुर में वेस्ट यूपी का सबसे बड़ा होजरी बाजार है। मुख्य मार्केट चकराता मार्ग श्री बागेश्वर मंदिर के सामने स्थित है, जो आगे चलकर मटियामहल में मिलती है। होेजरी मार्केट होने के साथ ही रिहायशी इलाका है और भारी संख्या में लोग रहते हैं। इस मार्केट में भी फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल है। यहां भी आग से बचाव के इंतजाम नजर नहीं है।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक
मोहल्ला आतिशबाजान, शहीदगंज, मोरगंज बाजार, मोहल्ला छत्ता जंबूदास, कंबोह का पुल, पीर वाली गली, ढोलीखाल, खानआलपुरा में सहित ऐसे कई इलाके हैं, जहां आग लग जाए तो जान-माल की बड़ी हानि होगी। दमकल विभाग की हिदायत के बावजूद लोग नहीं मान रहे और आग से बचाव को भी इंतजाम नहीं किए गए। पूर्व में हुए हादसों से भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। यह सभी रिहायशी इलाके हैं और यहां पर बाजार भी है, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही का आलम कम नहीं है।
- पुराने शहर में कई बाजार बेहद तंग गलियों में है। वहां हमारे वाहन नहीं पहुंच पाते। व्यापारियों से आग से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
- तेजवीर सिंह, सीएफओ

हौजरी मार्केट में छोटी गलिया और अतिक्रमण नही जा सकती फायर ब्रिगेड- फोटो : SAHARANPUR