फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Identify cancer in time, save life: Dr. Bedi

कैंसर की समय रहते करें पहचान, बचाएं जान: डॉ. बेदी

Sat, 19 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Identify cancer in time, save life: Dr. Bedi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव बेदी ने बताया कि इम्युनोथैरेपी कैंसर रोगियों के लिए वरदान है। उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित व्यक्ति की यदि समय रहते पहचान कर ली जाए तो गंभीर कैंसर रोगियों को भी बचाया जा सकता है।

शनिवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में हुई कार्यशाला में फोर्टिस अस्पताल मोहाली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजीव बेदी ने बताया कि कैंसर से प्रतिवर्ष दुनिया भर में लाखों मौतें होती हैं। हालांकि प्रारंभिक अवस्था के कैंसर पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं। लेकिन चौथी अवस्था के कैंसर या रक्त कैंसर के रोगियों का इलाज पूरी तरह से सफल नहीं हो पाता। कैंसर इम्युनोथैरेपी का आविष्कार कैंसर के रोगियों के लिए एक वरदान की तरह है। यह आशा की किरण है। नवीनतम शोधों के अनुसार चौथी अवस्था या कीमोथैरेपी से ठीक न होने वाले कैंसर भी इम्युनोथैरेपी द्वारा ठीक किए जा सकते हैं। इम्यूनोथेरेपी को कैंसर रोगियों के लिए वरदान बताते हुए डॉ. बेदी ने कहा कि इम्यूनोथेरेपी शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को मजबूत करती है, संक्रमित क्षेत्र को लक्षित करती है और कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed