{"_id":"5e04f47e8ebc3e881f4dc8b7","slug":"identification-of-150-notice-sent-to-100-saharanpur-news-mrt4605802108","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 की शनाख्त, 100 को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 की शनाख्त, 100 को भेजे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में धारा 144 लगी होने के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में घंटाघर पर जाम लगाकर हंगामा करने वाले 150 लोगों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इस मामले में 100 लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। इस मामले में 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
नागरिक सुरक्षा संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोगों ने घंटाघर पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की शनाख्त करनी शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अभी तक 150 लोगों की शनाख्त हो गई है। इसके साथ ही 100 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह सभी लोग नगर कोतवाली और कोतवाली मंडी क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तारी करने की भी तैयारी कर ली है। अगर दोबारा माहौल खराब हुआ तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।