फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I love all of you written in blood on the wall and two lives came to a halt

Saharanpur News: खून से दीवार पर लिखा आई लव ऑल ऑफ यू और थम गईं दो जिंदगियां

Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
I love all of you written in blood on the wall and two lives came to a halt
सहारनपुर। केरलम के रहने वाले सैम कमनिश और रसूलपुर पापड़ेकी निवासी आस्था के बीच करीब चार साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों की कॉल डिटेल से भी इसका पता चला है। आस्था की मां के बीमार होने पर उनका इलाज दिल्ली रोड पर मेडिग्राम अस्पताल में चल रहा था। तब दोनों संपर्क में आए थे। परिजन आस्था की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। कमरे की दीवार आई लव ऑल ऑफ यू भी लिखा मिला।
विज्ञापन

एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार, आस्था की मां को हार्ट की समस्या थी। परिजन उन्हें करीब चार साल पहले दिल्ली रोड पर मेडिग्राम अस्पताल में दिखाने के लिए पहुंचे थे, जो कुछ दिनों तक भर्ती रहीं। इस दौरान आस्था दिन-रात अस्पताल में ही रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सैम कमनिश से हुई, जो कैथलैब में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। सैम पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी भी उसी अस्पताल में काम करती थी, लेकिन करीब तीन साल पहले ही वह दिल्ली चली गई थी। वहां वह एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही है। आस्था और सैम ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। आस्था के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। बताया जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। आशंका है कि इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। सैम के कमरे में दीवार पर खून से आई लव ऑल ऑफ यू और सॉरी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कार्रवाई से किया इन्कार
आस्था के परिवार में उसकी तीन बड़े बहनें हैं, जो विवाहित है। आस्था से छोटा उसका एक भाई है। आस्था के पिता रामकिशन से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कुछ कार्रवाई नहीं करना चाहते।

पार्शियल हैंगिंग से हुई सैम की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि सैम की मौत पार्शियल हैंगिंग के कारण हुई है। फोरेंसिक विशेषज्ञ के मुताबिक, जब किसी भी व्यक्ति के शरीर का पूरा वजन फांसी के फंदे पर नहीं होता, यानी शरीर का कोई हिस्सा (जैसे पैर, घुटने) जमीन या किसी सतह को छू रहे होते हैं। इससे व्यक्ति खिड़की या दरवाजे आदि पर फंदा लगाकर पूरे शरीर का वजन फंदे पर डाल देता है। सैम ने भी ऐसा ही किया। कपड़े सुखाने वाली रस्सी को काटा था। उसे खिड़की से बांधा। घुटनों के बल बैठकर पूरा भार फंदे पर डाला, जिससे गर्दन की हड्डी टूटी और मौत हो गई।

-- बीना जैन के मकान में रहता था सैम
मेडिग्राम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद कार्यरत सैम कमनिश स्टेट बैंक कॉलोनी में बीना जैन के मकान में किराए पर रहता था। वह करीब तीन साल से तीन मंजिला मकान के सबसे ऊपर वाले कमरा में रह रहा था। बीच वाले मकान में भी किराएदार रहते हैं। नीचे दुकान हैं, जिस समय घटना हुई, उस दौरान मकान मालिक बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता चला कि यह दोनों कब कमरे पर पहुंचे।

-- तीन जून को था सैम का जन्मदिन
सैम के फेसबुक पेज पर उसका जन्मदिन तीन जून को दर्शा रहा है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आया कि जन्मदिन की आस्था ने भी शुभकामनाएं दी थीं। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में यह भी बात भी सामने आ रही है कि सैम ने आस्था की मां के इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली थी। पुलिस ने आस्था और सैम दोनों की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें पता चला कि दोनों के बीच रोजाना बात होती थी। बुधवार को भी उनके बीच बातचीत हुई थी।

---
-- एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना का पता लगने के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कमरे को बारीकी से चेक किया। कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। पुलिस को देखकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed