फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I am alive, I will file a case in court

मैं जिंदा हूं, कोर्ट में दायर करूंगा मुकदमा

Mon, 02 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
I am alive, I will file a case in court
डीएम और एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा ईलचंद व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक बुजुर्ग को मृत दिखाकर वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई। सूचना के अधिकार के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी से सूचना मांगने पर इसका खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि ग्राम पंचायत और खंड विकास अधिकारी भौतिक सत्यापन में बुजुर्ग मृत दिखाया। मामले में कार्रवाई के लिए बुजुर्ग अपने वकील के साथ उच्चाधिकारियों से मिला और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील बेहट व विकासखंड साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव कांसेपुर निवासी ईलमचंद अपने पुत्र देवी दयाल और वकील राजकुमार कांबोज के साथ मामले की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन पहुंचा। एडवोकेट राजकुमार ने बताया कि ईलमचंद को वृद्धा पेंशन मिल रही थी, लेकिन वर्ष 2019 के अंतिम महीनों पेंशन आना बंद हो गई। इसके संबंध में ईलमचंद और उनके पुत्र देवी दयाल ने सूचना के अधिकार के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी मांगी तो पता चला कि 2019-20 के भौतिक सत्यापन में ग्राम पंचायत अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने ईलमचंद के मृत होने की रिपोर्ट लगाई है, जिस कारण पेंशन बंद कर दी गई। इसके बाद दोबारा सूचना के अधिकार के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी से मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति मांगी, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर मृत्यु प्रमाणपत्र होना अनिवार्य नहीं है। इस मामले को लेकर ईलमचंद और उनके पुत्र देवी दयाल ने कोर्ट के माध्यम संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मामला उनके संज्ञान में है। ईलमचंद की पेंशन बहाल की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूछा जाएगा कि किस आधार पर ईलमचंद को मृत दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed