फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband stationed in Ladakh, wife molesting his first brother

फौजी की पत्नी ने कप्तान से लगाई गुहार

Thu, 19 Nov 2020 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Husband stationed in Ladakh, wife molesting his first brother
पति लद्दाख में तैनात, जेठ कर रहा पत्नी से छेड़छाड़
विज्ञापन

बड़गांव। लद्दाख में तैनात सेना के जवान की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर जेठ ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने में न्याय न मिलने पर एसएसपी से जेठ पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर हत्या की आशंका जताई है।

बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सेना में जवान है। उसकी तैनाती कश्मीर के लद्दाख में होने के कारण उसकी पत्नी गांव में घर पर अकेली रहती है। महिला का आरोप है कि उसे अकेला पाकर जेठ घर में घुसकर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करता है। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को टरका दिया। इतना ही नहीं पीड़िता से मिलने पहुंची उसकी बहन वह जीजा की कार के शीशे भी आरोपी ने तोड़ दिए। पुलिस सेवा 112 पर मदद मांगने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर ससुरालियों पर हत्या करने की आशंका जताकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता को तीन दिन में न्याय का भरोसा दिलाया। उधर, थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि पारिवारिक विवाद है। पीड़िता का पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है। आरोपी अभी रुड़की में है। वहीं से आकर मारपीट करने की बात सामने आई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed