फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband hanged after killing wife

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Husband hanged after killing wife
मृतक दंपति - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर देकर पत्नी की हत्या कर दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

यह वारदात बृहस्पतिवार दोपहर हुई। दलीप कुमार (26) ने पहले तो पत्नी प्रतिभा (22) को जहर दे दिया। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दलीप फांसी पर लटका हुआ था और बेड पर प्रतिभा का शव पड़ा था। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दलीप की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने गृह क्लेश के चलते पत्नी को मारकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। उनके ग्यारह दिन का एक बेटा भी है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। दलीप उत्तराखंड की किसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड था जो बेटे के होने पर छुट्टी पर घर आया था। डेढ़ वर्ष पूर्व दलीप की शादी थाना कुतुबशेर के बेतिया गांव निवासी मौसम की बेटी प्रतिभा के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच अनबन रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed