फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband dies in road accident, village head's wife and child injured

Saharanpur News: सड़क हादसे में पति की मौत, ग्राम प्रधान पत्नी और बच्चा घायल

Thu, 21 Mar 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in road accident, village head's wife and child injured
देवबंद (सहारनपुर)। रिश्तेदारी से बाइक पर वापस लौट रहे गांव गंगदासपुर के प्रधान पति की ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी प्रधान पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए दोनों घायलों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा हरिद्वार जनपद में मंगलौर देवबंद सड़क मार्ग पर गांव ठसका के पास हुआ। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान गीता देवी अपने पति रोहताश कुमार उर्फ मदन (35) और बच्चे के साथ बाइक द्वारा लक्सर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर स्थित रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहीं थी। अंधेरे के कारण रोहताश को सड़क पर खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखाई दी और वह उसमें टकरा गए। हादसे में रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्राम प्रधान गीता देवी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना से गांव में कोहराम मचा है। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रुड़की के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed