फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband and wife found guilty in the case of Ankit's murder by beating him with sticks.

Saharanpur News: डंडों से पीटकर अंकित की हत्या के मामले में पति-पत्नी पर दोष सिद्ध

Sat, 26 Sep 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife found guilty in the case of Ankit's murder by beating him with sticks.
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के जसौला गांव में घर बुलाकर डंडों से पिटाई करते हुए अंकित (21) की हत्या के मामले में आरोपी मीनाक्षी और उसके पति ट्रक चालक सोनू पर दोष सिद्ध हो गया। सजा के प्रश्न पर 30 सितंबर को सुनवाई होगी। विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन

जसौला में सात जनवरी 2024 की रात मीनाक्षी ने कॉल कर अंकित को अपने घर बुलाया था। अंकित घर पहुंचा तो अपने पति के साथ मिलकर डंडों से पिटाई की और बांध लिया। इस दौरान अंकित को तलाशते हुए उसके परिजन भी पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रणवीर सिंह ने मीनाक्षी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि अंकित पड़ोस की रहने वाली मीनाक्षी को पसंद करता था। मोबाइल पर बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मीनाक्षी के पति ट्रक चालक सोनू को हो गई। उसने दबाव बनाकर बहाने से अंकित को बुला लिया और बदला लेने के लिए पिटाई करते हुए हत्या कर दी। तत्कालीन सीओ खतौली यतेंद्र सिंह नागर ने एक मार्च 2014 को दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए। शुक्रवार को दोनों पर दोष सिद्ध हुआ। जमानत पर चल रहे दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला कारागार भेज दिया गया। अब 30 सितंबर को सुनवाई होगी।
--
इस तरह घर से गायब हुआ था अंकित
सात जनवरी की रात आठ बजे जसौला के ही रहने वाले कर्ण पाल के पुत्र के साथ अंकित घर से निकला था। काफी देर होने पर भी जब वह नहीं लौटा तो पिता रणवीर ने कॉल की लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद रणवीर और दूसरे बेटे लवकुश ने उसके साथ गए कर्ण पाल के पुत्र से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने स्वीकार किया कि वह अंकित को उसके गांव की रहने वाली मीनाक्षी के घर छोड़ कर वापस आ गया था। दोनों पिता-पुत्र मीनाक्षी के घर पर आए लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। शक होने पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर का जबरन दरवाजा खुलवाया। यहां अंकित बेसुध अवस्था में बंधा हुआ पड़ा था, गले में मफलर बंधा था और माथे और पैर से खून निकल रहा था।

--
मीनाक्षी के घर से बरामद हुआ सामान
मृतक अंकित के मोबाइल फोन के टूटे हुए टुकड़े। रजाई पर खून, तीन बाल, दो बटन और दो दुपट्टे और एक सूत का नाडा पुलिस ने मौके से बरामद किया था। अंकित को 18 चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed