फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hunters and smugglers eye wildlife

वन्य जीवों पर शिकारियों और तस्करों की नजर

Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hunters and smugglers eye wildlife
सहारनपुर। शिकारियों और तस्करों की निगाह जंगल के वन्य जीवों और प्रवासी परिंदों पर है। जिसके चलते शिवालिक, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के डीएफओ को वन संरक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। रात को गश्त तो होती है। फिलहाल हाईअलर्ट की वजह से दिन में भी जंगल पर कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन

तस्कर जंगल के आसपास या यूं कहें कि स्थानीय शिकारियों से साठगांठ करके डेरा डाल देते हैं और जंगल के अंदर या बाहर निकले वन्य जीवों का शिकार करते हैं। शिवालिक के जंगलों में बेशकीमती पेड़ हैं। वन्य जीवों के शिकारियों और तस्करों के साथ, वन माफिया भी वन संपदा को ठिकाने लगाने की प्लानिंग इन्हीं दिनों में करते हैं। सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर के हैदरपुर वैट लैंड और शामली वन प्रभाग के मीमौर में इन दिनों स्थानीय और प्रवासी परिंदों का डेरा है। इसलिए इस एरिया पर भी खास निगाह रखने के निर्देश वन संरक्षक की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन प्रभागों के रेंजों में रहेगा कड़ा पहरा
शिवालिक वन प्रभाग सहारनपुर के रेंज मोहंड, बादशाहीबाग, शाकंभरी, सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर, देवबंद, नकुड़, रामपुर मनिहारान और बेहट। सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर के मोरना, बुढ़ाना, जानसठ और मुजफ्फरनगर रेंज के अलावा शामली वन प्रभाग शामली के कैराना और ऊन रेंजों में विशेष सतर्कता के निर्देश वन संरक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर परिक्षेत्र के तीन प्रभागों और शिवालिक वन प्रभाग के सभी डीएफओ को हाईअलर्ट पर नए साल के पहले सप्ताह तक रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी के अलावा उप प्रभागीय वनाधिकारी और रेंजर को विशेष तौर पर टीम बनाकर लंबी दूरी के गश्त के निर्देश दिए गए हैं। शिकारी और वन्य जीव तस्करों के अलावा वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले वन माफिया पर भी नजर रहेगी। किसी भी चुनौती से निपटने को वन महकमा तैयार है।
वीके जैन, वन संरक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed