फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hundred per cent of the area under sugarcane

गन्ने का रकबा सौ प्रतिशत बढ़ा

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hundred per cent of the area under sugarcane
गन्ना - फोटो : Getty
सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में इस बार शरदकालीन गन्ना बुवाई में पिछले साल की अपेेक्षा सौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अधिकारियों का मानना है कि ये वृद्धि अभियान से किसानों में आई जागरूकता की वजह से हुआ है। 
विज्ञापन


 उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष मंडल में 4321.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई हुई है। पिछले साल वर्ष के तीनों जिलों में मात्र 525 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बोया गया था।
विज्ञापन


इस प्रकार शरद कालीन गन्ना बुवाई में सौ प्रतिशत से भी अधिक की वृद्घि हुई है। सहारनपुर में इस साल 963 हेक्टेयर शरद कालीन गन्ना बोया गया है, जबकि पिछले वर्ष मात्र 180 हेक्टेयर ही बोया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में पिछले साल 276 हेक्टेयर और इस बार 2753 हेक्टेयर गन्ना बोया गया है। इसी प्रकार शामली में पिछले वर्ष 68.95 हेक्टेयर और इस वर्ष 594.60 हेक्टेयर गन्ना बोया गया है। 


बताया कि तीनों जिलों में पहले किसान शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर जागरूक नहीं थे। विभाग द्वारा गन्ना किसानों की जागरूकता के लिए विपिन कुमार द्विवेदी के निर्देशन में खेतों से चौपालों तक चलाए गए अभियान की वजह से किसानों में जागरूकता आई, जिसका नतीजा सबके सामने है।

बताया कि वसंत काल यानी फरवरी-मार्च महीने में गन्ना बुवाई में 20 फीसदी वृद्घि का लक्ष्य  लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed