{"_id":"63a49fa2489d0d3bd108e381","slug":"huge-jump-in-the-business-of-warm-clothes-in-cold-weather-saharanpur-news-mrt618882678","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्द मौसम में गर्म कपड़ों कारोबार में भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्द मौसम में गर्म कपड़ों कारोबार में भारी उछाल
विज्ञापन
सहारनपुर में नेहरू मार्केट में खरीदारी करती भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी लगातार बढ़ रही है। आसमान पर कोहरा छाने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में गर्म कपड़ों के कारोबार में भारी उछाल आया है। पिछले दिनों की अपेक्षा बीते तीन दिनों में 70 फीसदी व्यापार बढ़ा है।
दरअसल, बीते दिन में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ रहा है। दोपहर के समय हल्की धूप निकल रही है। ऐसे में गर्म कपड़ों कारोबार बढ़ गया है। महानगर के रायवाला बाजार, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, चकराता मार्ग, हिरमाहरान, मटियामहल में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कारोबारी रविकांत चड्ढा और सरदार हरदीप सिंह का कहना है कि पिछले तीन से चार दिनों में कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। पिछले दिनों कारोबार बेहद कम था। सर्दी बढ़ने के साथ ही कारोबार में आगामी दिनों में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
जैकेट, कार्डिगन और कोट की मांग ज्यादा
बाजार में युवा और पुरुष जैकेट खूब पसंद कर रहे हैं। इनमें पैराशूट के कपड़े वाली जैकेट की मांग ज्यादा हैं। क्योंकि, इस जैकेट से शीत लहर से पूरी बचाव हो जाता है। इनकी कीमत एक हजार से 1500 रुपये तक है। इसके अलावा कोट, स्वैटर, इनर, पायजामी, गर्म जुराबों की मांग बढ़ी है। महिलाएं भी लांग कोट, कार्डिगन खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
टोपी और मफलर भी खूब बिक रहे
ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में टोपी और मफलर की मांग भी बढ़ी है। 100 से 200 रुपये तक मफलर बाजार में आए हुए हैं, जो अलग-अलग डिजाइन के हैं। इसके गर्म टोपियों को खूब पसंद किया जा रहा है। इनकी कीमत भी 100 से 200 रुपये तक है। इसके अलावा बच्चों कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है।

श्रीराम चौक पर गर्म कपड़ो की खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR