फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Huge fire breaks out in crockery shop

Saharanpur News: क्रॉकरी की दुकान में लगी भीषण आग

Tue, 29 Jul 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Huge fire breaks out in crockery shop
सहारनपुर के ​हिम्मतनगर में क्रॉकरी की दुकान में लगी आग
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पेपर मिल रोड स्थित मोहल्ला हिम्मत नगर में एक क्रॉकरी की दुकान में आग लग गई। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्मार्ट मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही।
विज्ञापन

मोहल्ला हिम्मत नगर में ओमप्रकाश की क्रॉकरी की दुकान है, जिसके ऊपर ही उनका आवास है। सोमवार सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते ही धुआं आग में बदल गया। दुकान मालिक व मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। दुकान में आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

आग की सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो गाड़ियों से आग बुझाई, जिसमें घंटों लग गया। आग से दुकान में रखा कीमती क्रॉकरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया जांच में आग लगने का कारण स्मार्ट मीटर में शॉर्ट सर्किट होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed