फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   How to climb stairs in government offices

सरकारी कार्यालयों में सीढ़ियां कैसे चढ़ें दिव्यांग

Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
How to climb stairs in government offices
तहसील दिवस में अपनी समस्याये लेकर सीढी पर चढता दिव्यांग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सभी सरकारी भवनों में दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाए जाने का शासनादेश है, लेकिन सदर तहसील के कई विभागों में दिव्यांगजनों के लिए रैंप नहीं है, जिस कारण दिव्यांगों को सीढ़ियाें पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार को शेखपुरा निवासी दिव्यांग बुजुर्ग महिला रचना अपनी पुत्री दीपा के साथ शिकायत लेकर तहसील पहुंची। रचना ने बताया कि उसके बच्चों के नाम राशन कार्ड से काट दिए गए हैं, जिस कारण पर्याप्त राशन नहीं मिल पाता है। तहसील की दूसरी मंजिल पर बने कार्यालय में रचना को जाना था, लेकिन दिव्यांग होने की वजह से सीढ़ियों पर चढ़ते हुए घबरा रही थी। किसी प्रकार उसने अपनी लाठी पुत्री को पकड़ाई और हांफते हुए सीढ़ियों पर चढ़ने लगी। दूसरी तरफ वहां तहसील दिवस चल रहा था। मीडियाकर्मियों की नजर दिव्यांग महिला पर पड़ी और उसके फोटो लिए तो अधिकारी हरकत में आ गए। दूसरी मंजिल से सीढ़ियों से उतर रहे तहसीलदार गोपेेश तिवारी यह सब देखकर रुक गए और उन्होंने तत्काल अपने अर्दली को निर्देश दिए कि महिला की समस्या से संबंधित कर्मचारी को नीचे ही बुलवाएं। इसके बाद रचना और उसकी बेटी को नीचे ही बैठा दिया। तब कर्मचारी ने आकर उनकी समस्या सुनी और समाधान के लिए कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने बताया कि नीचे तो बिल्डिंग में रैंप बना है, लेकिन दूसरी मंजिल पर चढ़ने के लिए रैंप नहीं है। उधर, विकास भवन में भी प्रथम तल पर तो रैंप बना हैं, लेकिन दूसरी मंजिल पर जाने कि लिए रैंप नहीं है। ऐसी स्थित देहात क्षेत्रों के कार्यालयों में आए दिन देखने को सामने आती है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगों को दिक्कत न हो, इसके लिए सरकारी कार्यालयों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल तक रैंप बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिस पर जल्द काम भी शुरू होगा।

तहसील दिवस में अपनी समस्याये लेकर पहुंचा  दिव्यांग

तहसील दिवस में अपनी समस्याये लेकर पहुंचा दिव्यांग- फोटो : SAHARANPUR

हसील दिवस में अपनी समस्याये लेकर सीढी पर चढता  दिव्यांग

हसील दिवस में अपनी समस्याये लेकर सीढी पर चढता दिव्यांग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed