फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   How PHCs got connected to Ayushman Yojana, only one out of 38 has recruitment facility

Saharanpur News: आयुष्मान योजना से कैसे जुड़े पीएचसी, 38 में से सिर्फ एक में भर्ती की सुविधा

Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
How PHCs got connected to Ayushman Yojana, only one out of 38 has recruitment facility
सहारनपुर। शासन ने अब आयुष्मान भारत योजना से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के आदेश दिए हैं। जिन पीएचसी में 24 घंटे मरीजों के भर्ती की सुविधा है, उन्हें ही योजना में शामिल किया जाएगा, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिले में 38 पीएचसी में से मात्र एक सीचएसी ऐसी है जहां पर मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन

मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसको लेकर शासन खासा गंभीर है। अब शासन ने आदेश दिए हैं कि जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे भर्ती की सुविधा है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर उपचार मिले। जिले में 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होते हैं। इनमें से मुजफ्फराबाद ब्लॉक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा है, जहां पर मरीज भर्ती किए जाते हैं। बाकी 37 पीएचसी में केवल ओपीडी ही चलती हैं। भर्ती करने की कोई सुविधा नहीं है। इससे साफ है कि जिले की एक ही सीएचसी आयुष्मान भारत योजना के मानकों को पूरा कर रही है।
विज्ञापन

-- एक नजर में आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान लाभार्थी - 8,67,367
गोल्डन कार्ड बने - 9,04,791
लाभांवित परिवार - 2,33,598
अनुबंधित अस्पताल - 90
सरकारी अस्पताल - 24
निजी अस्पताल - 66
(नोट : गोल्डन कार्ड बनाए जाने का आंकड़ा अक्तूबर का है)
आयुष्मान भारत योजना से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने का आदेश प्राप्त हो गया है। इसमें कहा गया कि जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे भर्ती की सुविधा है, उन्हें ही शामिल किया जाएगा। हम ऐसी पीएचसी का पता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. धर्मवीर सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed