फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House not built and send greetings

मकान बना नहीं और बधाई पत्र दिए भेज

Thu, 19 Sep 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
House not built and send greetings
चिलकाना में नगर पंचायत चेयरमैन को मकान बनने का बधाई पत्र दिखाते कस्बावासी। - फोटो : SAHARANPUR
मकान बना नहीं और बधाई पत्र दिए भेज
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों के पास बिना मकान बने ही बधाई पत्र भेज दिए गए। आवेदकों ने डीएम से मिल कर जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीर मानते हुए डुडा के अधिकारी को पंद्रह दिन के अंदर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी ऋषिपाल, उषा, ममतेश, परमी, कमलेश, मिमलेश, अंगूरी आदि ने जिला अधिकारी को पत्र देकर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ बैंक की पासबुक, आधार कार्ड और अन्य सभी जरूरी कागजात भी दिए थे। मगर आज तक किसी का भी पक्का मकान नहीं बना है। इतना जरूर हुआ है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से पक्का मकान बनने के लिए एक एक बधाई पत्र मिला है। पत्र के मिलने से सभी पात्र लोगों को गहरा सदमा लगा है। जब मकान बना ही नहीं तो यह बधाई संदेश भेजकर उनकी गरीबी का मजाक किस लिए बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने 15 दिन में डूडा अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना में बधाई पत्र प्राप्त करने वाली महिलाएं और पुरुष चेयरमैन अकबर कुरैशी से मिले एवं उन्हें पत्रों के बारे में जानकारी दी। उनके मकान बनवाने के लिए कहा। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने महिलाओं को कहा कि यह पूरा प्रकरण डूडा से संबंधित है। इसमें नगर पंचायत की कोई भूमिका नहीं है। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में आवेदन पत्र आनलाइन भरवाए गए थे, जिनकी डीपीआर बनवाकर केंद्र और प्रदेश सरकार को भेज दी गई थी। आनलाइन भेजी गई डीपीआर में कुछ नाम बाद में हटा दिए गए थे, लेकिन प्रक्रिया आनलाइन होने के कारण सभी आवेदनकर्ताओं को विभाग द्वारा बधाई पत्र भेज दिए गए हैं। बधाई पत्र आने की विभागीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed