फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House collapsed in the rain, elderly couple came under the open sky

Saharanpur News: बारिश में गिरा मकान, खुले आसमान के नीचे आए बुजुर्ग दंपती

Fri, 05 Sep 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
House collapsed in the rain, elderly couple came under the open sky
रादौर में बरसात के दौरान गिरे मकान के मलबे को हटाने का प्रयास करते बुजुर्ग दंपती। स्रोत ग्रामीण
तीतरों। गांव निवासी बुजुर्ग दंपती ताराचंद व मिमला देवी का मकान बृहस्पतिवार को भरभराकर ढह गया। इस दौरान दंपती ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। पीड़ित दंपती गरीब परिवार से है, पेंशन व राशन से ही जीवन का गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बाला देवी के पुत्र नाथीराम ने बताया कि मकान गिरने की सूचना हल्का लेखपाल, तहसीलदार नकुड़ को दी गई, लेकिन कोई सर्वे करने नहीं पहुंचा है। दंपती परेशान हाल में पड़ोसियों के मकान में ठहरने को मजबूर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन ब्लाॅक से मकान स्वीकृत होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। ग्रामीणों ने सरकारी योजना के तहत मकान मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed