फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hotel business slows down on new year

नया साल और होटलों का ठंडा कारोबार

Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hotel business slows down on new year
कोर्ट रोड पर नववर्ष पर सजे ग्रिटिंग गैलरी में सजे मैजिक फोटो फ्रेम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नया साल आने में अब केवल दो दिन बचे हैं, मगर होटल कारोबार ठंडा पड़ा हुआ है। एक या दो होटलों को छोड़ दें तो नए साल के जश्न को लेकर कोई खास तैयारी होटलों की तरफ से नहीं है। बुकिंग भी नाम मात्र की हुई है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि इस बार ठंड का असर कुछ अधिक है।
विज्ञापन

शहर में अंबाला रोड पर चार, कोर्ट रोड पर एक, दिल्ली रोड पर दो, देहरादून रोड पर एक, घंटाघर पर तीन, रेलवे रोड पर एक होटल है। एक होटल जीपीओ रोड पर है। नए साल की तैयारी को लेकर केवल द ताज होटल में नए साल के कार्यक्रम के लिए एक बुकिंग मिली। होटल ताज के एमडी ससविन्दर पाल सिंह टोनी ने बताया कि रोटरी की बुकिंग है। रेस्टोरेंट में शाकाहार और मांसाहार दोनों का प्रबंध है। पंजाब होटल के एमडी बिट्टू ने बताया कि अन्य कार्यक्रम हैं, मगर नए साल के लिए कोई बुकिंग नहीं है। होटल स्काई लार्क में बताया गया कि वहां नए साल के लिए कार्यक्रम की कोई तैयारी नहीं है। होटल रॉयल रेजीडेंसी में टेबिल पहले से बुक हो चुकी है, मगर बड़े आयोजन की कोई तैयारी नहीं है। घंटाघर के होटलों की भी ऐसी ही हालत है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि सहारनपुर में पहले से ही होटलों में पार्टिंयां करने का कोई खास कल्चर नहीं रहा है। इसके अलावा अत्यधिक ठंड को भी एक वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

बाहर जाने की योजनाएं रद
शास्त्रीनगर निवासी पंकज चावला हर साल अपने परिवार के साथ नए साल पर मसूरी या फिर शिमला घूमने जाते थे, मगर इस बार अत्यधिक ठंड को देखते हुए उन्होंने प्लान रद कर दिया है। तरुण प्रकाश ने बताया कि वह पहले ही परिवार के साथ घूमकर आ चुके हैं। दोस्तों के साथ चकराता घूमने जाने का प्लान बनाया था, मगर कुछ साथियों ने ठंड की वजह से कार्यक्रम टाल दिया है। ऐसे में नया साल सहारनपुर ही में मनाया जाएगा। मिशन कंपाउंड निवासी रंजीत ठाकुर और मयंक भारद्वाज ने भी ठंड की वजह से बाहर जाने की योजना स्थगित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट और कार्ड की दुकान में सन्नाटा
नए साल पर गिफ्ट और कार्ड्स को लेकर भी बहुत क्रेज देखने को नहीं मिला। बेहद ठंड की वजह से दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोर्ट रोड स्थित ग्रीटिंग गैलरी के रचित अरोड़ा ने बताया कि अब व्हाट्सअप और मेसेंजर के जमाने में कार्ड्स की बिक्री कम हो गई है। गिफ्ट जरूर कुछ बिकते हैं, लेकिन अभी शायद कड़ाके की ठंड की वजह से बेहद सन्नाटा पसरा हुआ है।

कोर्ट रोड पर नववर्ष पर सजे ग्रिटिंग गैलरी

कोर्ट रोड पर नववर्ष पर सजे ग्रिटिंग गैलरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed