{"_id":"635191b889ef766c1e3e1b98","slug":"hosiery-trade-fair-will-be-held-soon-in-the-district-saharanpur-news-mrt610479926","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में जल्द ही लगेगा होजरी का ट्रेड फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में जल्द ही लगेगा होजरी का ट्रेड फेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि जल्द ही जनपद में होजरी का एक विशेष ट्रेड फेयर लगाया जाएगा। साथ ही होजरी निर्यात को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि होजरी उद्योग में प्रगति की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की टेक्सटाइल सेक्टर के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होजरी उद्योग के लिए जनपद में एक कलस्टर बनाने का एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक बीएल गुप्ता ने बैंक की विभिन्न ऋण योजना के बारे में जानकारी दी। महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी की बजाए छोटे दुकानदारों से खरीदारी करें। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक मुरली मनोहर, अंकित श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वैभव कांबोज, वीरेंद्र कांबोज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मनोज जैन, सुशील सड़ाना, आशीष मिगलानी, अजमल, कुतबुद्दीन, अकलीम, अविनाश अरोड़ा, प्रमोद साहनी, अरुण अग्रवाल, रविंदर कालड़ा, विशाल जैन, सईद, विनीत पोपली आदि मौजूद रहे।