फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Horticulture department will give loan for setting up food processing unit

फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए कर्ज देगा उद्यान विभाग

Mon, 30 Nov 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Horticulture department will give loan for setting up food processing unit
फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए कर्ज देगा उद्यान विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। फल और सब्जियों की बर्बादी को रोकने के लिए उद्यान विभाग इनकी प्रोसेसिंग पर जोर दे रहा है। इसके लिए फूड प्रोसेसिंग की छोटी यूनिट स्थापित करने के लिए विभाग की ओर से अनुदान देने की पहल की गई है। साथ ही स्थापित इकाईयों के उच्चीकरण के लिए भी विभाग ने मदद का हाथ बढ़ाया है। जनपद को तीन इकाई का लक्ष्य दिया गया है।

जनपद के एक बडे़ भूभाग पर बागवानी और सब्जियों की खेती हो रही है। कई बार फल और सब्जियों के अधिक उत्पादन होने पर किसानों को उनका उचित भाव नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग फल एवं सब्जियों की प्रोसेसिंग कर अचार, चटनी, मुरब्बा, कैंडी, सॉस स्कवैश आदि बनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके चलते जनपद में फूड प्रोसेसिंग की तीन छोटी यूनिट लगाने के लिए उद्यान विभाग अनुदान की पहल की है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के लघु एवं सीमांत किसान, स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग इकाई की लागत दो लाख तक होनी चाहिए। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान और अधिकतम एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही स्थापित इकाई के उच्चीकरण की लागत एक लाख रुपये होनी चाहिए। इस पर भी 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बाग का रकबा
फसल-----------------रकबा
आम-----------------25 हजार हेक्टेयर
अमरूद--------------2.5 हजार हेक्टेयर
लीची----------------02 हजार हेक्टेयर
आडू------------------500 हेक्टेयर
जनपद में प्रमुख सब्जियों का क्षेत्रफल
फसल----------------क्षेत्रफल
पत्तागोभी-------------03 हजार हेक्टेयर
फूलगोभी-------------2.5 हजार हेक्टेयर
बैंगन----------------02 हजार हेक्टेयर
मिर्च-----------------100 हेक्टेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed