{"_id":"59690ff44f1c1be1178b458f","slug":"hoping-to-get-relief-for-rankhandi-battling-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से जूझ रहे रणखंडी को राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से जूझ रहे रणखंडी को राहत मिलने की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बीमारियों से जूझ रहे गांव में जानकारी लेते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में प्रदूषित पानी के कारण कैंसर, चर्म रोग तथा दमा जैसी भयानक बीमारियों के कारण अकाल मौत का शिकार हो रहे रणखंडी के ग्रामीणों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
क्रवार को रणखंडी पहुंचे भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने डीसीओ व चीनी मिल अधिकारियों को गांव के समीप से गुजर रहे मिल के गंदे नाले के पानी की समस्या के समाधान कराने को कहा है।
पिछले कुछ वर्षों में रणखंडी गांव में प्रदूषित पानी के कारण दर्जन भर से अधिक लोगों की कैंसर जैसी बीमारी से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की माने तो अब भी कई लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में बीमारियों के पनपने का सबसे बड़ा कारण लोगों ने चीनी मिल से निकलने वाला गंदा पानी बताया है। यह पानी गांव के समीप से गुजर रहे नाले में आता है जिस कारण हैंडपंपों का पानी भी पीने लायक नहीं रहा।
शुक्रवार को भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने रणखंडी पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे डीसीओ डा. आर.डी, द्विवेदी, चीनी मिल उपाध्यक्ष डीएन मिश्र, महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल त्यागी से गंदे पानी की समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा गया।
जिस पर मिल अधिकारियों ने उक्त समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बाद सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने निर्माणाधीन बिजलीघर का निरीक्षण किया। विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शेष निर्माण कार्य जल्द मुकम्मल कराने को कहा है।
निगम अधिकारियों ने 15 अगस्त तक बिजलीघर को चालू कराने की बात कही है। इसके साथ ही सांसद ने नई सीएचसी का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र पूरा कर स्टाफ की तैनाती करने को भी कहा है। सांसद ने कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रखी हैं।
जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, राजबीर सिंह, डा. सुखपाल सिंह, महीपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, नीरज राणा, अमरीश कुमार, पिंटू राणा आदि मौजूद रहे।