फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hopes of dreams of city wings

शहर के सपनों को पंख लगने की उम्मीद

Mon, 20 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hopes of dreams of city wings
devlopment - फोटो : amar ujala
तीन राज्यों से घिरे सहारनपुर जनपद में विकास का पहिया उस गति से नहीं घूमा है, जिस गति से घूमना चाहिए था। चूंकि नई सरकार में जनपद के चार विधायक हैं, जिनमें एक राज्य मंत्री भी है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां की जनता की नई सरकार से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। जनपद के विकास से जुड़ी योजनाओं को नई सरकार में पंख लगने की संभावना बढ़ गई है।  
 बसपा सरकार ने सहारनपुर को मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज, नगर निगम और दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे की सौगात दी थी।

मगर बसपा सरकार अपने कार्यकाल में इन सभी योजनाओं को मूर्त रूप नहीं दे सकी। वर्ष 2012 में हुए चुनाव में सरकार बदली। सपा ने सबसे पहले यहां के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलते हुए ओपीडी शुरू कराई।
विज्ञापन


मगर हैरत की बात यह है कि सपा सरकार पांच साल में ओपीडी से आगे नहीं बढ़ सकी। मेडिकल कॉलेज में अभी तक कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। बाकी सुविधाएं भी नदारद हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज की बात करें तो समय-समय पर अलग-अलग कारणों से इसका निर्माण लटकता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वर्तमान में भी स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण बंद है, जिसकी वजह से कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे का हाल सबके सामने है। हालांकि सपा सरकार ने अंतिम दिनों में इस हाईवे के निर्माण का जिम्मा खुद लिया।

मगर निर्माण कार्य चालू नहीं करा सकी। इसके अलावा मेयर चुनाव में परिसीमन का पेंच फंसा हुआ है। नगर निगम बनने के सात साल बाद भी शहर का सही से परिसीमन नहीं हो सका है। इसकी वजह से नगर निगम के अनेक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उच्च शिक्षा की हालत भी ठीक नहीं है। 

पर्याप्त सीटें नहीं होने की वजह से प्रत्येक वर्ष हजारों युवा उच्च शिक्षा के लिए जनपद से पलायन करते हैं। यहां स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग पिछले 20 साल से उठ रही है।

प्रत्येक चुनाव में प्रत्याशी यूनिवर्सिटी बनवाने का वादा करते हैं, मगर जीतने के बाद भूल जाते हैं। इसके अलावा शहर की पेयजल, सीवर लाइन, बिजली और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं होने की वजह से भी लोगों के सामने समस्या है।

ऐसे में 14 साल बाद प्रदेश की सत्ता में लौटी भाजपा सरकार से चार विधायक देने वाले सहारनपुर की जनता को भी खासी उम्मीदें हैं। प्रदेश सरकार में नकुड़ विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी को राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद जनता की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। 

जिले में जो भी विकास कार्य रुके पड़े हैं उन्हें पूरा कराया जाएगा। साथ ही मुझे क्षेत्र के सभी वर्गों की जनता ने विधायक चुना । बदले में मैं भी बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।  डॉ. धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)। 

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। हमारी पार्टी प्रदेश में सत्ता में है। किसानों, युवाओं और आम आदमी की जरूरतों को पूरा कराने का प्रयास रहेगा। सबका साथ-सबका विकास की मंशा के साथ काम कराएंगे।  प्रदीप चौधरी, विधायक, गंगोह।     

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण कराने के साथ ही क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर पूरा जोर रहेगा।  - देवेंद्र निम, विधायक, रामपुर मनिहारान।   


मेरा पूरा फोकस क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव विकास कार्य कराने पर रहेगा। जो वादे किए थे सभी को पूरा किया जाएगा। सबका विकास हो और सबको सम्मान मिले। इसपर विशेष जोर दिया जाएगा।  - बृजेश सिंह, विधायक, देवबंद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed