फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hoopla created in celebration of the new year

नए साल के जश्न में मचा हुड़दंग

Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hoopla created in celebration of the new year
हुड़दंगियों को दौड़ाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नए साल के स्वागत में बाइकों को लेकर सड़कों पर निकले युवाओं ने जमकर हुड़दंग किया। आतिशबाजी के साथ ही शराब की बोतलें हाथ में लेकर नए साल का स्वागत किया। घंटाघर चौक पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन


कई लोग बाइक छोड़कर भागते नजर आए। इतना ही नहीं, रात में शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए लोगों के चालान भी काटे गए। रात दो बजे के बाद ही जश्न का शोर शांत हुआ।
विज्ञापन

 
नए साल को लेकर जश्न का युवाओं में सबसे अधिक क्रेज रहा। पुराने वर्षों के युवाओं के हुड़दंग से पुलिस अच्छी तरह वाकिफ थी। इसीलिए घंटाघर समेत तमाम मुख्य चौराहों और कोर्ट रोड पर पुलिस पहले से अलर्ट कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के बावजूद रात 12 बजे तक शहर में चहलपहल रही। 12 बजे ही युवाओं की टोलियां बाइक लेकर सड़कों पर निकल पड़ी। कोर्ट रोड पर युवा आतिशबाजी करते हुए घूमे। घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में युवा बाइक लेकर पहुंचे।

हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हुड़दंग करने वालों को दौड़ा दिया। इनमें से कई युवा शराब के नशे में बाइक छोड़कर भागने लगे। इनमें से कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

साथ ही पुलिस ने रात में वाहन चालकों के शराब पीए होने की मशीन से जांच भी की। शराब पीकर वाहन चलाते मिले लोगों के चालान काटे गए। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दौड़ती नजर आई। रात करीब दो बजे जाकर बाजार में शांति हुई। 


नव वर्ष के आगमन से करीब एक सप्ताह पहले ही शहर के तमाम होटल और क्लब नए साल की पार्टी के लिए बुक हो चुके थे। होटलों में देर रात तक नए साल की पार्टी चली, जिसमें जाम भी खूब छलके। बार और रेस्टोरेंट में शराब पीकर युवकों ने हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed