फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Home guard shot under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड को लगी गोली

Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Home guard shot under suspicious circumstances
सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर स्थित गांव मेघछप्पर के पास एक होमगार्ड को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से होमगार्ड को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। होमगार्ड को गोली किसने मारी है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव भाबड़ी निवासी अनीस होमगार्ड है और वर्तमान समय में होमगार्ड अनीस की तैनाती थाना फतेहपुर में है। शुक्रवार की रात में करीब 12 कुतबशेर थाना की नकुड़ तिराहा चौकी इंचार्ज को सूचना मिली अंबाला रोड स्थित गांव मेघछप्पर के पास होमगार्ड अनीस को गोली लग गई है। होमगार्ड ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को भी सूचना दी। वहां के चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गोली किसने मारी है, इसकी जानकारी की जा रही है। मामला अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वारदात संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होमगार्ड के उपचार के बाद होश में आने पर भी सही घटनाक्रम की जानकारी मिल पाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट भी दर्ज होगी। होमगार्ड के परिजनों ने भी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed