{"_id":"6521a78889e55b448f08a184","slug":"home-guard-dies-of-fever-crowd-of-patients-in-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-10968-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बुखार से होमगार्ड की मौत, अस्पताल में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बुखार से होमगार्ड की मौत, अस्पताल में मरीजों की भीड़
Sun, 08 Oct 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एसडीएम कार्यालय में तैनात होमगार्ड की बुखार ने जान ले ली। वह मुजफ्फरनगर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती था। वहीं, अस्पताल वायरल बुखार व डेंगू के मरीजों से ओवरलोड हो गए हैं। बेड के लिए मारामारी मची है।
देवबंद के दिवालहेड़ी गांव निवासी अमित को दो दिन पूर्व तेज बुखार आया था। परिजनों ने अमित को नगर में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने के चलते चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें मुजफ्फरनगर लेकर गए थे। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। वहीं, निजी और सरकारी अस्पताल मरीजों से वार्ड फुल चल रहे हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सामान्य मरीजों को इलाज मुहैया कराकर वापस किया जा रहा है, ताकि अति गंभीर मरीजों की भर्ती प्रभावित न हो। एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है, लेकिन इन दिनों बेड से अधिक मरीज है। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। यहीं नहीं भर्ती होने के लिए सिफारिश भी लगवानी पड़ रही है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर गांव में शिविर लगवाया जाएगा।