फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holi will dissolve in color on Holi

होली पर रंग में भंग करने वाले नपेंगे

Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Holi will dissolve in color on Holi
सहारनपुर में होली के चलते घंटाघर पर तैनात पुलिस बल से वार्ता करते एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। होलिका दहन के बाद से लेकर दुल्हैंडी के त्योहार तक शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

इस तैयारी के लिए एसपी सिटी विनीत भटनागर से लेकर अन्य अफसरों ने कई थानों से पुलिस टीमें बुलाकर उनकी ड्यूटी निर्धारित की। इन स्पेशल टीमों से कहा गया कि होलिका दहन के बाद सोमवार की रात से ही रंग डालने, शराब के नशे में ड्राइविंग करने सहित अन्य तरह की गतिविधियां सामने आ सकती हैं। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

होली पर शांति भंग करने वाले 70 से ज्यादा लोग हिरासत में
- होली के त्योहार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 79 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, कुछ युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना सदर, नगर कोतवाली, जनकपुरी से लेकर देहात के थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को थानों पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्दी होली का दिया संदेश
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दहूजा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय सहगल सहित अन्य चिकित्सकों के साथ ही लायंस क्लब, रोटरी क्लब सहित अन्य संस्थाओं ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतते हुए हेल्दी होली खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहले सेहत को बेहतर करना जरूरी है। इसके बाद ही त्योहार को बेहतर तरीके से मनाया जा सकता है।

सहारनपुर में होली के चलते घंटाघर पर तैनात पुलिस बल

सहारनपुर में होली के चलते घंटाघर पर तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed