फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holi circumambulation, tied a thread and prayed for happiness and peace

Saharanpur News: होली परिक्रमा कर बांधा धागा, मांगी सुख-शांति की मन्नतें

Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Holi circumambulation, tied a thread and prayed for happiness and peace
सहारनपुर। महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में सोमवार को महिलाओं ने होलिका पूजन किया। परिक्रमा कर होलिका के चारों ओर धागा बांधा। सभी ने सुख-शांति और समृद्धि की मन्नत मांगी। जिलेभर में करीब 1582 स्थानों पर होलिका पूजन और दहन हुआ।
विज्ञापन


महानगर में विभिन्न स्थानों पर रंगों के त्योहार पर होलिका सजाई गई। सुबह से ही महिलाओं से लेकर बच्चों में होली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने होलिका पूजन किया। दीप प्रज्जवलित करने के बाद होलिका पर जल अर्पित किया गया। इसके बाद बड़कुलों से बनी मालाओं को महिलाओं ने होलिका में डाला। इसके बाद परिक्रमा कर होलिका के चारों ओर सूत्र बांधा गया। इस दौरान सभी ने बच्चों की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। होलिका पूजन स्थलों पर देर शाम तक महिलाओं की भीड़ पूजा के लिए उमड़ती रही। शाम के समय शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

इस बार होली पर चंद्रग्रहण का साया है। तीन मार्च को पूर्णिमा का व्रत होगा। ऐसे में होलिका दहन के अगले दिन के बजाए एक दिन छोड़कर दुल्हेंडी होगी। रंगों के पर्व को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल है। खासकर युवा और बच्चों में जोश है। इस दौरान शिवाजी नगर, आवास विकास, शारदा नगर, चंद्र नगर, नवीन नगर, हकीकत नगर, चंद्र नगर, सम्राट विक्रम कॉलोनी, नुमाईश कैंप, राम नगर, कोर्ट रोड, शुगर मिल आदि स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed