फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Historyheater Sunny Hill arrested in top ten

टॉप टेन में शामिल हिस्ट्रीशीटर सन्नी पहाड़ी गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Historyheater Sunny Hill arrested in top ten
जीआरपी पुलिस द्वारा पकडा गया हिस्ट्रीशीटर सन्नी पहाडी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चोरी, लूट, नशीले पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमलों सहित अन्य कई आपराधिक गतिविधियों के साथ टॉप टेन सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर सन्नी पहाड़ी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना जीआरपी और थाना सदर बाजार में 33 आपराधिक केस दर्ज हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में वारदात को अंजाम देने में यह आरोपी शामिल रहा है। उसका एक साथी दीपक जीआरपी के हाथ नहीं आया है। उसको भी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना जीआरपी प्रभारी राशिद अली के मुताबिक हेड कांस्टेबल मो. मुस्लिम और प्रवीण कुमार बुधवार रात रेलवे स्टेशन के पास ही हेमकुंठ एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को टीम ने पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पर्स को बरामद कर लिया। इसमें क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज और नगदी थी। बाद में पता चला कि पकड़ा गया युवक हिस्ट्रीशीटर सन्नी पहाड़ी उर्फ बॉबी निवासी गोविंद नगर थाना सदर बाजार है। फरार होने वाला उसका साथी दीपक कुमार भी इसी क्षेत्र का रहने वाला है। सन्नी के पास से चोरी किया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेनों में झपटमारी, चोरी और लूट की घटनाओं के अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी, रेल की पटरी और अन्य संपत्ति चुराने में भी सन्नी का पुराना आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

बार-बार पकड़े जाने पर भी करता रहा अपराध
सन्नी पहाड़ी पिछले 10 साल से आपराधिक घटनाओं में सक्रिय है। उसने सबसे अधिक घटनाएं अपने ही थाना क्षेत्र सदर बाजार में की हैं। इसके अलावा थाना जीआरपी में उसके खिलाफ अभियोग दर्ज हैं। बार-बार पकड़े जाने के बाद भी सन्नी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कुछ दिन पहले ही इसी गैंग से जुड़े अंकित को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed