{"_id":"69c6dff274c8324ea205984e","slug":"history-sheeter-criminal-caught-after-being-shot-in-police-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172202-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश पकड़ा
Sat, 28 Mar 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। चोरी के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश गांव सलेमपुर निवासी मुर्सलिन उर्फ गांधी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस ने नकुड रोड़ पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। बताया कि पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार मुर्सलिन के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा जबकि उसका दूसरा साथी चकमा देकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके से भागे उसके साथी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। संवाद