फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History of Congress was of connecting country and society

देश और समाज को जोड़ने का रहा कांग्रेस का इतिहास

Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
History of Congress was of connecting country and society
छुटमलपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
देश और समाज को जोड़ने का रहा कांग्रेस का इतिहास
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को रात्रि प्रवास के बाद छठे दिन छुटमलपुर के पंचायत घर सभागार से रविवार की सुबह तिरंगा झंडा फहराकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने रवाना किया।
इस दौरान प्रदीप नरवाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा द्वारा खत्म किए जा रहे आपसी भाईचारे को फिर से कायम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लालच में देश में भाईचारा खत्म करने पर तुली है। जबकि कांग्रेस का इतिहास देश और समाज को जोड़ने का रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के नापाक मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम और उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मुजतबा मलिक ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति विकास और भाईचारे की रही है। यात्रा का उद्देश्य भी यही है।
विज्ञापन

यात्रा में सरदार चंदरणजीत सिंह निक्कु, अनिल चौधरी, फरमान मलिक, अब्दुल हसीब, चौधरी मनोज, चौधरी पद्म सिंह, अब्दुल शाहिद, अरशद मलिक, राव यूसुफ़, महबूब तल्हेडी, धर्मेंद्र चौधरी, सुखदेव चौहान, अहसान कुरैशी, मंगलु कुरैशी, जफर ख्वाजा, मन्नान मलिक, इरफान ठेकेदार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा फतेहपुर, मांडुवाला, खुजनावर, मुजफ्फराबाद, बरौली होते हुए सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। संवाद

छुटमलपुर में कांग्रेस की भारत जोडों यात्रा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली

छुटमलपुर में कांग्रेस की भारत जोडों यात्रा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed