{"_id":"5730d5dc4f1c1b0b0a919d76","slug":"history-not-stand-messing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Mon, 09 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्वसमाज की रक्षा के लिए घास फूस की रोटियां खाकर युद्ध में मुगल सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। ऐसे वीर महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने से देश और राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी।
आजाद सिंह ने कहा कि महापुरुषों को पुस्तकों से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अकबर को महान बताकर भारत के इतिहास के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं होगा। अब्दुल हादी खां, मंसूर अनवर, सुरेंद्र त्यागी, विक्रम वीर सिंह, राजकुमार, विजयपाल व नरेश कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र पुंडीर, रविंद्र कुमार ने कहा कि क्षत्रिय समाज हिंदू समाज की रक्षार्थ सदा से बलिदान देता चला आ रहा है।
कार्यक्रम में हीरा सिंह, नरेंद्र शर्मा, विपिन कांत कपिल, धर्मपाल त्यागी, नरपत सिंह, अमित पुंडीर, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समाज महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। वक्ताओं ने महाराणा के जीवन और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मजनूवाला रोड स्थित संगठन कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे देश की गौरवपूर्ण विभूति हैं।
नाथी सिंह पुंडीर, कालूराम प्रधान, ओमपाल सिंह, रामकला सैनी, डा. बी.पी. सिंह, शशि त्यागी, ठा. चंद्रपाल सिंह आदि ने युवाओं से महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेेने का संदेशा दिया। विक्रम सिंह, कृष्णदत्त शर्मा, मो. हनीफ, राजेंद्र सिंह रहे। उधर, राजपूत चेतना मंच ने भी महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम आयोजित किया।